Last Updated: Thursday, October 25, 2012, 13:15
तिरुवनंतपुरम: तिरुवनंतपुरम के एसएटी अस्पताल में 13 साल की लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस ने बताया कि गर्भावस्था में लड़की को कुछ दिक्कतों के साथ 20 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसने सोमवार को एक बच्चे को जन्म दिया।
यह अभी स्पष्ट नहीं है कि लड़की के साथ किसने शारीरिक संबंध बनाये। पुलिस ने कल अस्पताल के अधिकारियों द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर मामला दर्ज करने का प्रयास किया लेकिन लड़की के माता-पिता ऐसा नहीं चाहते थे।
आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली यह लड़की कोल्लम जिले के कोट्टारक्कारा की रहने वाली है। (एजेंसी)
First Published: Thursday, October 25, 2012, 13:15