Last Updated: Sunday, July 22, 2012, 14:33
जम्मू : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 1350 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था आज दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्रियों के इस दल में 979 पुरुष, 212 महिलाएं और 18 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा 141 साधु भी जत्थे में शामिल हैं।
तीर्थयात्री सुबह करीब पांच बजे जम्मू में भगवती नगर से 53 वाहनों के एक काफिले में अमरनाथ के लिए रवाना हुए। इस जत्थे के साथ ही अब तक 87,618 तीर्थयात्री अमरनाथ के लिए जम्मू से रवाना हो चुके हैं। (एजेंसी)
First Published: Sunday, July 22, 2012, 14:33