19 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप

19 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप

भुवनेश्वर : यहां एक सुनसान घर में पांच व्यक्तियों ने कथित तौर पर 19 वर्षीय एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार की रात तब हुयी जब लड़की एक होटल में नृत्य पेश कर घर लौट रही थी । लड़की पार्टियों में नृत्य और गाने गाकर आजीविका चलाती है।

महिला पुलिस थाना प्रभारी अमिता त्रिपाठी ने कहा कि लड़की के साथ कथित तौर पर पांच व्यक्ति ने सामूहिक दुष्कर्म किया और कलिंग स्टेडियम के निकट एक जगह फेंक दिया। शिकायत में उसने कहा है कि जटाधारी साहू नामक एक व्यक्ति ने उसे नृत्य कार्यक्रम पर चर्चा के लिए बुलाया। उसे एक घर में ले जाया गया जहां चार अन्य लोग इंतजार कर रहे थे। (एजेंसी)

First Published: Friday, December 21, 2012, 23:26

comments powered by Disqus