Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 17:15

जम्मू : दक्षिण कश्मीर हिमालय में पवित्र अमरनाथ गुफा में 2.18 लाख से अधिक श्रद्धालु पूजा कर चुके हैं और आज यहां से 1,280 श्रद्धालुओं का एक जत्था आगे की यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा के अधिकारियों ने बताया कि 2,14,118 श्रद्धालु कल शाम तक अमरनाथ गुफा में हिमलिंगम के दर्शन कर चुके हैं। आज सुबह 3,945 श्रद्धालु आगे की यात्रा पर रवाना हो चुके हैं।
पुलिस ने बताया कि सुबह 4 बज कर करीब 45 मिनट पर अमरनाथ गुफा के लिए यात्री निवास से 1,280 श्रद्धालुओं का 17 वां जत्था 42 वाहनों में रवाना हुआ। इन श्रद्धालुओं में 934 पुरूष, 238 महिलाएं, 12 बच्चे और 96 पुजारी हैं। आज के बैच को मिला कर कुल 35,974 श्रद्धालु अब तक जम्मू आधार शिविर से आगे जा चुके हैं। (एजेंसी)
First Published: Saturday, July 13, 2013, 17:15