Last Updated: Monday, July 23, 2012, 23:37

चेन्नई : तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने आज केंद्र सरकार से कहा कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किये गये उनके राज्य के 23 मछुआरों को तत्काल रिहा कराने के बंदोबस्त किये जाएं और कोलंबो से कहा जाए कि वह अपनी नौसेना को मछुआरों को उनके परंपरागत जलक्षेत्र से गिरफ्तार करने पर रोक लगाने का निर्देश दे।
जयललिता ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे पत्र में कहा, मैं यह भी बताना चाहती हूं कि जब तक भारत सरकार इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगी तो आने वाले महीनों में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति की पूरी पूरी संभावना है। उन्होंने कहा कि कोलंबो केवल राजनयिक स्तर पर बातचीत के दौरान ही इस तरह की गतिविधियों को टालता है लेकिन उसके तत्काल बाद फिर से इन्हें शुरू कर देता है।
सिंह से रविवार को गिरफ्तार किये गये मछुआरों की तत्काल रिहाई के मुद्दे पर श्रीलंका से बाचतीत करने का आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि श्रीलंकाई नौसेना मछुआरों के मन में भय पैदा करने का प्रयास कर रही है। (एजेंसी)
First Published: Monday, July 23, 2012, 23:37