26/11 आतंकी हमले पर मराठी फिल्म - Zee News हिंदी

26/11 आतंकी हमले पर मराठी फिल्म

मुंबई :  इस बार मुंबई आतंकी घटना की तीसरी बरसी की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को 26/11 पर बनी एक मराठी फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।

 

फिल्म की कहानी 26/11 की घटना के बाद एक पुलिसकर्मी के जीवन में आए बदलाव पर आधारित है। जाने माने निर्देशक नितिन देसाई और तिरूपति बहौर के अभिनय से सजी ‘हैलो जय हिन्द’ नामक इस फिल्म को गजेन्द्र अहिर ने निर्देशित किया है। फिल्म के निर्माता तिरूपति बहौर हैं।

 

इस फिल्म में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि आतंकवादी हमले के प्रत्यक्षदर्शी रहे एक पुलिस कांस्टेबल के जीवन में किस तरह का परिवर्तन आया और हमलों के प्रभाव से यह शहर किस तरह बाहर निकलता है। तिरूपति ने बताया कि फिल्म की पृष्ठभूमि मुंबई हमला है। फिल्म में राज्य के ऐसे परिवारों को दिखाया गया है जो अपने परिजनों को खो चुके हैं। इस के बाद फिल्म के माध्यम से हमलोगों ने यह सवाल उठाया है कि अजमल आमिर कसाब अभी तक जिंदा क्यो है और उसे अभी तक फांसी क्यों नहीं दी गई है। (एजेंसी)

 

First Published: Friday, November 25, 2011, 14:52

comments powered by Disqus