‘3 कन्या’ फिल्म पर विवाद बनावटी: ममता

‘3 कन्या’ फिल्म पर विवाद बनावटी: ममता

‘3 कन्या’ फिल्म पर विवाद बनावटी: ममताकोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज इस बात से इंकार किया कि यहां एक सिनेमा हॉल में बंगाली फिल्म ‘3 कन्या’ का प्रदर्शन रद्द किए जाने के पीछे उनकी सरकार का हाथ है।

उन्होंने इस पूरे विवाद पर कहा कि यह एक मनगढंत कहानी है जो सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस को बदनाम करने के लिए बनायी गयी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने कोलकाता नगर निगम के अधिकार वाले थियेटर में फिल्म के प्रदर्शन पर किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं किया।

उन्होंने कहा, अगर सरकार फिल्म पर प्रतिबंध लगाना चाहती तो अन्य स्थानों पर कैसे इसका प्रदर्शन हो रहा है? निश्चित तौर पर इसका जवाब है कि सरकार को नीचा दिखाने और बदनाम करने के लिए पूरी तरह सोच समझकर यह अभियान तैयार किया गया। (एजेंसी)

First Published: Monday, November 5, 2012, 23:42

comments powered by Disqus