64 साल की हुईं जयललिता - Zee News हिंदी

64 साल की हुईं जयललिता


चेन्नई : ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की अध्यक्ष व तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता शुक्रवार को 64 साल की हो गईं।

 

पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने राज्यभर में उनके जन्मदिन पर जश्न मनाया। पार्टी मुख्यालय में नेताओं, राज्य के मंत्रियों और अन्य ने 64 किलोग्राम का केक काटा।
दक्षिण चेन्नई में पार्टी की महिला शाखा ने भी लोगों में मिठाइयां बांटीं और अपनी नेता का जन्मदिन मनाया।

(एजेंसी)

First Published: Friday, February 24, 2012, 13:59

comments powered by Disqus