9 कांग्रेसी विधायक पंजाब विधानसभा से निलंबित

9 कांग्रेसी विधायक पंजाब विधानसभा से निलंबित

9 कांग्रेसी विधायक पंजाब विधानसभा से निलंबितचंडीगढ़ : पंजाब विधान सभा अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने गुरुवार को विपक्षी कांग्रेस पार्टी के नौ विधायकों को उनके असंसदीय व्यवहार और विधान सभा अध्यक्ष के अपमान के लिए विधान सभा से दिन भर के लिए निलंबित कर दिया।

विधान सभा अध्यक्ष ने कांग्रेसी विधायकों के बदसलूकी की इस घटना के एक दिन बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की। कल पंजाब विधान सभा कांग्रेसी विधायकों के इस अभद्र व्यवहार के दृश्यों का गवाह बना था। कांग्रेसी सांसदों ने उनके पार्टी कार्यालय पर पुलिस द्वारा छापा मारने का आरोप लगाते हुए विधान सभा अध्यक्ष की कुर्सी के समीप आकर कागज, किताबें और दस्तावेज फेंके थे और मार्शलों के साथ बदसलूकी किया था।

पूरे दिन के लिए निलंबित किए गए विधायकों में जगमोहन सिंह कांग, चरणजीत सिंह चन्नी, राजा अमरेंद्र सिंह वर्रिंग, राणा गुरजीत सिंह, सुखजिंदर सिंह रंधावा, हरदयाल कम्बोज, कुलजीत नागरा, बलबीर सिंह सिद्धू और हरमोहिंदर सिंह पिंकी शामिल हैं।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधान सभा अध्यक्ष ने कल कांग्रेसी विधायकों द्वारा सदन में किए गए उनके व्यवहार पर यह गंभीर कदम उठाया। उन्होंने कहा कि सदन में उन्होंने कभी भी इस तरह का व्यवहार नहीं देखा था।

अध्यक्ष ने एक कांग्रेसी विधायक द्वारा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने को आपत्तिजनक बताते हुए इसे सदन के अध्यक्ष का अपमान बताया। (एजेंसी)


First Published: Thursday, March 14, 2013, 15:25

comments powered by Disqus