ASI पर शादी का वादा कर 7 साल तक सेक्स करने का आरोप

ASI पर शादी का वादा कर 7 साल तक सेक्स करने का आरोप

जींद : एक महिला ने एएसआई पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का वादा कर लगभग 7 वर्ष तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए तथा प्लाट दिलाने का झांसा देकर उससे 4 लाख रुपए ठग लिए। हिसार की गीता कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने बताया कि करीब 7 साल पहले उसके पति राजमल से उसका तलाक हो गया था। इसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर जींद की रघु कालोनी में रहने लगी। उसके घर उसके पति राजमल के दोस्त बलराज का आना-जाना था। बलराज हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर झज्जर थाने में तैनात है।

महिला ने बताया कि बलराज ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला करीब 7 साल चला और जब भी वह उसे शादी के लिए कहती तो बलराज हर बार उसे टाल देता। महिला ने आरोप लगाया कि बलराज ने भिवानी में उसे प्लाट दिलवाने के नाम पर उससे 4 लाख रुपए की राशि भी ऐंठ ली। महिला ने रोहतक रोड स्थित पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराकर बलराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र सिह ने बताया कि महिला ने बलराज पर प्लाट के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उनके पास कथित बलात्कार की कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, July 6, 2013, 14:34

comments powered by Disqus