Last Updated: Tuesday, February 7, 2012, 11:57
चेन्नई : तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री जे जयललिता और विपक्ष के नेता विजयकांत के बीच एक सप्ताह से जारी वाकयुद्ध के बीच डीएमडीके के करीब एक हजार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सत्तारूढ अन्नाद्रमुक की डोर थाम ली।
अन्नाद्रमुक में शामिल होने वाले डीएमडीके कार्यकर्ताओं में विजयकांत के करीब दोस्त इब्राहिम रोवथर भी शामिल हैं।
जयललिता की पार्टी में शामिल होने वालों में श्रम संगठन के नेता के वेलमुरूगन भी शामिल हैं। रोवथर फिल्म निर्माता हैं और उन्हें विजयकांत के फिल्मी करियर को संवारने का श्रेय दिया जाता है।
डीएमडीके के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जयललिता की उपस्थिति में अन्नाद्रमुक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। द्रमुक और भाकपा सहित कई अन्य दलों के सदस्य भी मंगलवार को अन्नाद्रमुक में शमिल हुए। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, February 7, 2012, 17:27