GNLA के उग्रवादियों का जेल पर हमला, सहायक जेलर की मौत

GNLA के उग्रवादियों का जेल पर हमला, सहायक जेलर की मौत

GNLA के उग्रवादियों का जेल पर हमला, सहायक जेलर की मौत शिलांग : गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (जीएनएलए) के सशस्त्र उग्रवादियों ने शनिवार रात मेघालय के ईस्ट गोरा हिल जिला जेल पर हमला किया जिसमें सहायक जेलर की मौत हो गई जबकि एक सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

ईस्ट गारो हिल के उपायुक्त विजय मंत्री ने बताया कि यह घटना रात करीब नौ बजे हुई। दो उग्रवादी जेल में घुस गए और गोलीबारी की। इस घटना में सहायक जेलर नील वर्जरी की तत्काल मौत हो गयी जबकि एक सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना में कोई कैदी नहीं भाग सका।

राज्य के पुलिस प्रमुख कुलबीर किशन ने कहा कि यह जेल तोड़ने का मामला नहीं था। (एजेंसी)

First Published: Sunday, February 3, 2013, 09:04

comments powered by Disqus