MCD चुनावों में एक प्रत्याशी अरबपति - Zee News हिंदी

MCD चुनावों में एक प्रत्याशी अरबपति

नई दिल्ली : दिल्ली के नगर निगम चुनावों में एक अरबपति उम्मीदवार भी मैदान में है। भाजपा की उम्मीदवार सतविंदर कौर सिरसा और उनके पति के पास 112 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

 

राज्य चुनाव आयोग में दायर हलफनामे के अनुसार, सतविंदर 91 लाख की चल संपत्ति और सात करोड़ की अचल संपत्ति की मालकिन हैं। वह महिला आरक्षित सीट पंजाबी बाग से चुनाव लड़ रही हैं। पहले इसी सीट से उनके पति मनजिंदर सिंह सिरसा पार्षद थे। मनजिंदर भी 46 करोड़ की चल संपत्ति और 57 करोड़ की अचल संपत्ति के मालिक हैं। (एजेंसी)

First Published: Thursday, March 29, 2012, 10:35

comments powered by Disqus