Last Updated: Friday, June 28, 2013, 20:26
ज़ी मीडिया ब्यूरोमुंबई : नवी मुंबई के तलोजा जेल में सजा काट रहे अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम पर गुरुवार को हुए हमला हुआ। सलेम के हाथ में दो गोलियां लगी है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने सलेम पर हुए हमले से संबंधित सभी अधिकारियों को जांच के आदेश दे दिए हैं। चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि जेजे अस्पताल के डॉक्टरों ने अबू सलेम को खतरे से बाहर बताया है।
सलेम को गोली मारने का आरोप जेल में ही बंद देवेंद्र जगताप पर है। पुलिस के मुताबिक यह गैंगवार का मामला है और इस बात की जांच की जा रही है कि जेल के अंदर पिस्टल कैसे पहुंची। नवी मुंबई के सीपी अशोक शर्मा ने कहा है कि सलेम पर दो राउंड गोली चली जबकि सलेम के वकील का कहना है कि तीन से चार राउंड गोली चली।
1992 मुंबई सीरियल ब्लास्ट के आरोपी अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को हाल ही में हाई सिक्योरिटी सेल से जनरल बैरक में शिफ्ट किया गया था। पुर्तगाल से सलेम के प्रत्यर्पण के बाद से सलेम पर यह दूसरा हमला है। इससे पहले 2010 में ऑर्थर रोड जेल में सलेम पर हमला हुआ था।
First Published: Friday, June 28, 2013, 11:10