अखिलेश ने विधान परिषद के लिए पर्चा भरा - Zee News हिंदी

अखिलेश ने विधान परिषद के लिए पर्चा भरा

 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा के एक व प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित सात विधानपरिषद उम्मीदवारो के नामों की घोषणा की है। अखिलेश यादव ने गुरुवार को पर्चा भी भर दिया। सपा के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राज्यसभा के लिए गाजीपुर से अरविन्द्र सिंह के नाम की घोषणा की गई है, जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधान परिषद सदस्य के लिए उम्मीदवार बने।
विधान परिषद के लिए जिन अन्य नामों की घोषणा की गई है, उनमें प्रदेश के राजस्व मंत्री अम्बिका चौधरी, सपा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी, गाजीपुर से विजय यादव, लखनऊ से डा. मधु गुप्ता, उमर खां और नरेश उत्तम शामिल है।

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्नौज से लोकसभा के सदस्य हैं और मुख्यमंत्री बन जाने के बाद उनको विधानमंडल के दो सदनों मे से एक सदस्य होना अनिवार्य है। इसलिए अखिलेश यादव विधान परिषद से सपा के उम्मीदवार बनाए गए हैं।

(एजेंसी)

First Published: Thursday, April 5, 2012, 19:14

comments powered by Disqus