अनिवासी भारतीयों का अभियान ‘चलो पंजाब’ - Zee News हिंदी

अनिवासी भारतीयों का अभियान ‘चलो पंजाब’

 

नई दिल्ली : पंजाबी मूल के अनिवासी भारतीय पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के समर्थन में ‘चलो पंजाब : एनआरआई फार कांग्रेस’ अभियान चला रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित इन अनिवासी भारतीयों के जत्थे को राष्ट्रीय राजधानी से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

 

पंजाब प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति में पार्टी के अनिवासी भारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इंद देव सिंह मुसाफिर ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री भूपिन्दर सिंह हूडा इस जत्थे का स्वागत करेंगे। मुसाफिर ने बताया कि पंजाब में इस जत्थे का स्वागत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह और केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी करेंगे।

(एजेंसी)

First Published: Thursday, January 19, 2012, 17:50

comments powered by Disqus