अन्ना की अस्पताल से छुट्टी रविवार को - Zee News हिंदी

अन्ना की अस्पताल से छुट्टी रविवार को

पुणे : एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती गांधीवादी कार्यकर्ता अन्ना हजारे को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिलेगी। अन्ना का संचेती अस्पताल में ब्रोंकाइटिस का उपचार चल रहा था।

 

अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. राहुल चौबे ने बताया कि अन्ना की हालत में सुधार आ रहा है, पर उन्हें एक महीने के लिए पूरी तरह आराम की जरूरत है। अन्ना को छाती में संक्रमण के बाद 31 दिसंबर को संचेती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस संक्रमण के चलते बाद में उन्हें ब्रोंकाइटिस हो गया।

 

डॉ. चौबे ने बताया, ‘उनकी हालत में सुधार आ रहा है और उन्होंने अस्पताल में अपने कमरे में अपना नियमित व्यायाम भी शुरू कर दिया है।’ इसके पहले डॉ. पराग संचेती ने बताया कि अन्ना की छाती के एक्स-रे और खून की जांच की रिपोर्ट पूरी तरह सामान्य हैं। अन्ना के अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सीधे रालेगण सिद्धी जाने की संभावना है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, January 7, 2012, 21:47

comments powered by Disqus