अन्य राज्यों में भी लोस प्रत्याशी उतारेगी सपा

अन्य राज्यों में भी लोस प्रत्याशी उतारेगी सपा

लखनऊ : अगले लोकसभा चुनाव में सत्तातुरूप बनने की हसरत पूरी करने की कोशिश में जुटी समाजवादी पार्टी :सपा: अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिये उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी अपने उम्मीदवार उतारेगी।

सपा के प्रान्तीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने आज यहां एक बयान में कहा कि सपा की नीतियों को लेकर देशव्यापी उत्सुकता है। कई राज्यों में इसके संगठन का विस्तार हुआ है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस वक्त झारखण्ड के दौरे पर हैं। इससे पहले वह तथा सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान तथा मध्य प्रदेश का दौरा करके वहां पार्टी संगठन को नयी गति दे चुके हैं।

उन्होंने कहा कि सपा ने उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश में पार्टी ने 80 में से अधिकांश सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिये हैं और उसका लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने का है। चौधरी ने दावा किया कि अखिलेश की अन्य राज्यों की यात्राओं से सपा की ताकत लोकसभा चुनाव में इतनी बढ़ेगी कि उसके सहयोग के बगैर केन्द्र में कोई सरकार नहीं बन सकेगी। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, September 4, 2013, 20:13

comments powered by Disqus