अन्य राज्यों से भी सपा लड़ेगी चुनाव : मुलायम

अन्य राज्यों से भी सपा लड़ेगी चुनाव : मुलायम

अन्य राज्यों से भी सपा लड़ेगी चुनाव : मुलायमलखनऊ : उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव में दूसरे राज्यों में भी प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया। यादव ने उत्तर प्रदेश समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि समाजवादी पार्टी का विस्तार समय की मांग है। पार्टी लोकसभा चुनाव के दौरान दूसरे राज्यों में भी अपने उम्मीदवार उतारेगी।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सपा पर हमले और तेज होने का अंदेशा है। पिछड़ों को बदनाम करने और उनको राजनीतिक रूप से कमजोर ही बने रहने देने के लिये षड्यंत्र चल रहा है। इससे सावधान रहना होगा। पिछड़ों को अपनी ताकत पहचाननी होगी।

यादव ने कहा कि समाजवादियों ने ही पिछड़ों को राजनीति की मुख्यधारा में लाने की पहल की थी और सपा ने ही उनकी अलग पहचान बनाई है। सपा का उनसे भावनात्मक लगाव है और उनकी लड़ाई सपा की सामाजिक नीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम जनता की सरकार तो है लेकिन उनके अधिकार दिल्ली में कैद हैं। दिल्ली की गद्दी पर कब्जा करके ही उन अधिकारों को हासिल किया जा सकता है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, May 4, 2013, 23:43

comments powered by Disqus