अपने बारे में सोचें बिहार पर टिप्पणी करने वाले : नीतीश

अपने बारे में सोचें बिहार पर टिप्पणी करने वाले : नीतीश

अपने बारे में सोचें बिहार पर टिप्पणी करने वाले : नीतीश पटना: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि बिहार पर टिप्पणी करने वालों को अपने हालात के बारे में सोचना चाहिए।

नीतीश ने यहां संवाददाताओं के प्रश्नों के जवाब में कहा, ‘बिहार पर टिप्पणी करने वालों को अपने हालात के बारे में सोचना चाहिए।’ मुख्यमंत्री से नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार में जातिगत राजनीति के बारे में राजकोट में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में की गयी टिप्पणी के संबंध में प्रतिक्रिया मांगी गयी थी।

नीतीश ने कहा, ‘जो दूसरों पर टिप्पणी करते हैं उन्हें अपने बारे में सोचना चाहिए। यहां तो चलनी दूसे सूप को’ वाला मामला है। बिहार सब प्रकार की कमजोरियों और बीमारियों से लड़ते हुए विकास के रास्ते पर अग्रसर हो चुका है। ’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हम दूसरों पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करते हैं। बिहार हमेशा से ज्ञान की धरती रहा है।’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि देश का अगला राष्ट्रपति यदि सर्वानुमति से तय हो तो अच्छा होगा, लेकिन संप्रग सरकार को उम्मीदवार की घोषणा करनी चाहिए।


जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से नीतीश ने कहा , ‘देश का अगला राष्ट्रपति यदि सर्वानुमति से तय हो तो अच्छा होगा। मैं सर्वानुमति का हिमायती हूं। राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव का समय काफी निकट आ चुका है संप्रग को उम्मीदवार के नाम का खुलासा करना चाहिए।’ (एजेंसी)

First Published: Monday, June 11, 2012, 15:05

comments powered by Disqus