'अपराध रोकने में प्रवास एक समस्या' - Zee News हिंदी

'अपराध रोकने में प्रवास एक समस्या'



नयी दिल्ली : राजधानी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि लोगों का प्रवास और शहर में बार-बार आना-जाना अपराधियों पर लगाम कसने में सबसे बड़ी बाधा है।

 

उन्होंने कहा कि यह सत्य है कि माहौल ऐसा है कि दिल्ली में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करतीं।
दीक्षित की टिप्पणी कुछ दिन पहले दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 20 वर्षीय मणिपुरी लड़की से बलात्कार की घटना के बाद आई है।

 

उन्होंने कहा, दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या प्रवास और शहर के आर-पार लोगों के जाने के कारण है। उन्होंने कहा कि पंजाब और उत्तरप्रदेश जाने के लिए लोग शहर पार कर जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा,  इससे आपराधिक गतिविधियां बढ़ गयी हैं और उस कारण वे पकड़े भी नहीं जा रहे हैं।  (एजेंसी)

First Published: Sunday, January 22, 2012, 23:17

comments powered by Disqus