अपराध से दहली दिल्ली, एक ही दिन में 6 मर्डर

अपराध से दहली दिल्ली, एक ही दिन में 6 मर्डर

अपराध से दहली दिल्ली, एक ही दिन में 6 मर्डरज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली वारदातों से दहल उठी है। दिल्ली में दो आपराधिक वारदात हुई है जिसमें 6 लोगों की हत्या कर दी गई है।

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में लूटपाट और चार लोगों की हत्या कर दी गई है। लुटेरों ने बजरंग लाल बोकाडिया नाम के एक शख्श, उनके दो कर्मचारियों और एक ड्राइवर की हत्या कर दी है।

बताया जा रहा है कि बजरंग लाल बोकाडिया की दिलशाद गार्डन इलाके में फैक्टरी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बोकाडिया की हत्या गला घोंटकर की गई है। दूसरी तरफ दिल्ली के शकरपुर में मां-बेटी की हत्या कर दी गई है। हत्या के पीछे लूटपाट का शक जताया जा रहा है।


First Published: Monday, August 19, 2013, 12:48

comments powered by Disqus