अबु आजमी को गाली देने का आरोप, राज ठाकरे के खिलाफ शिकायत दर्ज

अबु आजमी को गाली देने का आरोप, राज ठाकरे के खिलाफ शिकायत दर्ज

अबु आजमी को गाली देने का आरोप, राज ठाकरे के खिलाफ शिकायत दर्जज़ी न्यूज ब्यूरो

मुंबई : मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। राज ठाकरे पर समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी को गाली देने का आरोप लगा है जो उन्होंने आजाद मैदान से भाषण देने के दौरान कल दिया। महाराष्ट्र सरकार उनकी रैली के खिलाफ सख्त नजर आ रही है।

गिरगांव से आजाद मैदान तक बिना पुलिस अनुमति के कथित रूप से मार्च निकालने पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के सचिव शिरीष सावंत तथा अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि पुलिस इस सवाल को टाल गई कि क्या अन्य की सूची में मनसे प्रमुख राज ठाकरे का नाम भी शामिल किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मनसे महासचिव शिरीष सावंत तथा अन्य के खिलाफ बिना अनुमति के जुलूस निकालने पर बंबई पुलिस कानून की धारा 37 (1) तथा 135 के तहत डीबी मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया है। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने आजाद मैदान की हिंसा को लेकर आज यहां गिरगांव चौपाटी से आजाद मैदान तक अपने हजारों समर्थकों के मार्च की अगुवाई की और बाद में जनसभा की।

पुलिस ने मनसे को आजाद मैदान में जनसभा करने की इजाजत तो दी थी लेकिन शांति भंग होने की आशंका से गिरगांव चौपाटी से मार्च की अनुमति नहीं दी थी।

First Published: Wednesday, August 22, 2012, 10:40

comments powered by Disqus