Last Updated: Thursday, June 27, 2013, 23:37

मुंबई : अपराध जगत के सरगना अबू सलेम पर गुरुवार को समीपवर्ती नवी मुंबई की तलोजा केंद्रीय जेल में हमला किया गया जिससे वह घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वर्ष 1993 में हुए मुंबई बम विस्फोट मामले के आरोपी सलेम पर देवेन्द्र जगताप नामक कैदी ने गोली चलाई जो अधिवक्ता शाहिद आजमी हत्याकांड मामले में आरोपी है। जगताप ने एक गोली चलाई थी जो सलेम के हाथ में लगी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना आज शाम आठ बज कर करीब 30 मिनट पर हुई। उन्होंने बताया कि यह जांच भी की जा रही है कि जेल में बंद जगताप के पास आग्नेयास्त्र कैसे पहुंचा। सलेम पर वर्ष 2005 में पुर्तगाल से प्रत्यर्पण के बाद जेल में यह दूसरा हमला था। वर्ष 2010 में आर्थर रोड जेल में उस पर हमला किया गया था। (एजेंसी)
First Published: Thursday, June 27, 2013, 23:05