अब्दुल हकीम हत्याकांड: पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार| Abdul Hakim

अब्दुल हकीम हत्याकांड: पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार

अब्दुल हकीम हत्याकांड: पांचवां आरोपी भी गिरफ्तारज़ी न्यूज़ ब्यूरो
बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अब्दुल हकीम हत्याकांड में फरार चल रहे मोहम्मद मलिक के रूप में पांचवी व अंतिम गिरफ्तारी पुलिस ने की है। चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मलिक की गिरफ्तारी के साथ ही सभी पांचों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है।

इससे पहले पुलिस सरवर, गुल्लू, आसिफ और सलमान नाम के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बुलंदशहर के उड़ौली गांव निवासी अब्दुल हकीम की 22 नवंबर को हत्या कर दी गई थी। हकीम की पत्नी महविश हत्या को लगातार ऑनर किलिंग का मामला बता रही है, वहीं पुलिस ने दावा किया कि हत्या आपसी विवाद के चलते हुई है।

First Published: Saturday, December 1, 2012, 10:46

comments powered by Disqus