Last Updated: Friday, July 13, 2012, 13:01
जम्मू : दक्षिण कश्मीर हिमालय पर स्थित अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन की आस लिए 3199 श्रद्धालुओं का नया जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को रवाना हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस जत्थे में शामिल 2122 पुरूष, 747 महिलाएं, 80 बच्चे और 250 साधु सुबह करीब पांच बजे जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 102 वाहनों में सवार होकर अमरनाथ के लिए रवाना हुए।
उन्होंने कहा कि यह काफिला कश्मीर घाटी में पहलगाम आधार शिविर की ओर जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चंदरकोट को पार कर गया है। आज के जत्थे के साथ जम्मू से कुल 67 हजार 676 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हो चुके हैं। (एजेंसी)
First Published: Friday, July 13, 2012, 13:01