अमरनाथ के लिए श्रद्धालुओं का अंतिम जत्था रवाना

अमरनाथ के लिए श्रद्धालुओं का अंतिम जत्था रवाना

अमरनाथ के लिए श्रद्धालुओं का अंतिम जत्था रवाना जम्मू: कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से अमरनाथ गुफा के लिये आज अंतिम जत्था रवाना हो गया। पुलिस ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच, जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से लगभग चार बज कर 30 मिनट सुबह पांच वाहनों में सवार होकर 73 पुरूष, 11 महिला, एक बच्चा और 41 साधु रवाना हुए।

जत्था जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बटोटे को पार कर कश्मीर घाटी में पहलगाम आधार शिविर की ओर बढ़ रहा है।
आज रवाना हुए तीर्थयात्रियों को मिला कर जम्मू से 91,605 तीर्थयात्री अमरनाथ के लिए रवाना हुए हैं। यह यात्रा दो अगस्त को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, July 31, 2012, 14:11

comments powered by Disqus