अमरनाथ गुफा के लिए नौवां जत्था जम्मू से रवाना

अमरनाथ गुफा के लिए नौवां जत्था जम्मू से रवाना

अमरनाथ गुफा के लिए नौवां जत्था जम्मू से रवानाजम्मू: दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए 1,957 तीर्थयात्रियों का नौवां जत्था जम्मू बेस कैंप से रवाना हो गया।

पुलिस ने कहा, ‘पवित्र गुफा में दर्शन के लिए 1,957 तीर्थयात्रियों को ले जा रहे 69 वाहनों का जत्था जम्मू में भगवती कैंप से शुक्रवार सुबह 5.02 बजे अमरनाथ रवाना हुआ।’ तीर्थयात्रियों के इस नौवें जत्थे में 100 पुजारियों के अलावा 1,412 पुरष, 421 महिलाएं और 24 बच्चे शामिल हैं।

इस जत्थे को मिलाकर अब तक कुल 20,134 तीर्थयात्री जम्मू बेस कैंप से अमरनाथ गुफा रवाना हो चुके हैं। गौरतलब है कि कल शाम तक 83,000 से अधिक तीर्थयात्री अमरनाथ गुफा में बर्फ के इस शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, July 5, 2013, 14:10

comments powered by Disqus