अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न

अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न

अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्वक संपन्नश्रीनगर: करीब डेढ़ माह तक चली अमरनाथ तीर्थ यात्रा गुरुवार को श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन पूजा-अर्चना के बाद शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गई। अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालु दक्षिणी कश्मीर में हिमालय की करीब 13,500 फुट ऊंची चोटी पर स्थित पवित्र गुफा में बर्फ के बने शिवलिंग के दर्शन के लिए जाते हैं। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष और जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने अंतिम पूजा में भाग लिया। पूजा पुजारी स्वामी दीपिंदर गिरी ने सम्पन्न कराई।

इस साल यात्रा में करीब 6.20 लाख लोगों ने बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन किए। यात्रियों को सेना, अर्धसैनिक बलों तथा पुलिस ने त्रिस्तरीय सुरक्षा मुहैया कराई।

इस साल यात्रा अवधि के दौरान अलगाववादियों की ओर से हमला नहीं हुआ, लेकिन प्राकृतिक कारणों से यहां बड़ी संख्या में मौते हुइर्ं, जिस पर सर्वोच्च न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लेते हुए केंद्र और राज्य सरकारों तथा बोर्ड को नोटिस जारी कर यात्रियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

First Published: Thursday, August 2, 2012, 16:45

comments powered by Disqus