Last Updated: Monday, July 2, 2012, 14:43
जम्मू : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 4,096 तीर्थ यात्रियों का नौवां जत्था सोमवार को दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,888 मीटर उंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो गया। पुलिस ने बताया कि जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से लगभग पांच बजे सुबह में 2,910 पुरूष, 836 महिलाएं, 197 बच्चे और 152 साधू 132 वाहनों में सवार होकर रवाना हुए।
यह काफिला जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटनीटोप को पार कर गया है और कश्मीर घाटी में पहलगाम आधार शिविर की ओर रवाना हो गया है। आज रवाना हुए जत्थे को मिला कर कुल 27,772 तीर्थयात्री जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। (एजेंसी)
First Published: Monday, July 2, 2012, 14:43