Last Updated: Friday, January 27, 2012, 11:17
चंडीगढ़: कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह शुक्रवार को हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा जाकर डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह से पार्टी के लिए समर्थन मांगा।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार अमरिंदर ने डेरा प्रमुख से करीब एक घंटे तक मुलाकात की और 30 जनवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के लिए समर्थन मांगा।
डेरा ने अब तक किसी भी पार्टी को समर्थन देने की घोषणा नहीं की है जबकि राज्य की 117 विधानसभा सीटों पर सोमवार को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार अभियान शनिवार शाम समाप्त हो रहा है।
विपक्षी कांग्रेस और सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल दोनों के नेता डेरा प्रमुख का आशीर्वाद पाने का प्रयास कर रहे हैं। डेरा प्रमुख का पंजाब, हरियाणा और उत्तर में अन्य इलाकों के लोगों में खासा प्रभाव है।
साल 2007 के विधानसभा चुनाव में डेरा ने मालवा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवारों का समर्थन किया था। वहां पार्टी को जीत हासिल हुई थी। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह बठिंडा से कांग्रेस विधायक हरमिंदर सिंह जस्सी के करीबी रिश्तेदार हैं।
(एजेंसी)
First Published: Friday, January 27, 2012, 16:47