अलग रहने वाली पत्नी को अगवा किया, शरीर पर दिए 100 घाव

अलग रहने वाली पत्नी को अगवा किया, शरीर पर दिए 100 घाव

मुंबई : मुंबई में 23 वर्षीय अपराधी को अपने से अलग रहने वाली पत्नी को अगवा कर उसे यातना देने के आरोप में गिराफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति ने महिला के शरीर पर रेजर ब्लेड से कथित तौर पर करीब 100 घाव दिए।

पुलिस का कहना है कि 21 साल की पीड़िता पिछले सप्ताह किसी तरह से इस अपराधी के चंगुल से बच निकलने में कामयाब रही और उसने मुलुंड थाने में शिकायत कराई। शिकायत के बाद बाजू उस्मान अकबर बादशाह उर्फ पाशा को आईपीसी और शस्त्र कानून की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाशा ने स्वीकार किया है कि उसका पिता 1993 मुंबई बम धमाकों में आरापी रहा है और खुद उसके खिलाफ 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार पाशा सेवरी के आदमजी जिवाजी चॉल में रहता है, जबकि पीड़िता उपनगरीय इलाके मुलुंड में रहती है।

पाशा ने फेसबुक पर इसी साल फरवरी में खुद को एक कारोबारी बताकर लड़की से दोस्ती की और बाद में बांद्रा परिवार अदालत में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद पाशा लड़की पर धर्म बदलने के लिए दबाव बनाकर उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगा।

लड़की को जब यह लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है तो उसने मुलुंड थाने में शिकायत दर्ज कराई और पाशा के धर्म के अनुसार तलाक लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों का अभी कानूनी रूप से तलाक नहीं हुआ है। कुछ दिनों बाद पाशा ने लड़की से सुलह करने और फिर से साथ आने का आग्रह किया, लेकिन उसने मना कर दिया।

पुलिस का कहना है कि बीते 17 जून को जब पीड़िता एक मॉल की ओर जा रही थी तो पाशा ने उसे अगवा कर लिया और अपने घर ले गया। उसने उसे कई दिनों तक उसे अपने पास रखा और यातनाएं देता रहा। पिछले 26 जून को लड़की भाग निकलने में कामयाब रही और उसने थाने में पाशा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, July 14, 2013, 14:00

comments powered by Disqus