असम में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 122 मरे

असम में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 122 मरे

गुवाहाटी : असम में बाढ़ की स्थिति कुल मिलाकर विकट बनी हुई है क्योंकि इससे राज्य के विभिन्न हिस्सों से भारी पैमाने पर ढांचागत, फसलों और वन्यजीवों को नुकसान होने की सूचना है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बारपेटा जिले में ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी में आज एक महिला के डूब जाने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 122 हो गई।

बाढ़ के कारण अभी तक 106 मौतें हुई हैं जबकि भारी वर्षा से भूस्खलन से 16 लोग मारे गए हैं। वहीं 16 अन्य व्यक्ति लापता हैं।

सूत्रों ने कहा कि हालांकि ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में गिरावट जारी है लेकिन 27 प्रभावित जिलों के काफी हिस्से अभी भी जलमग्न हैं।

हाल के वषरें की इस भीषण बाढ़ में अनुमानत: 22 लाख की जनसंख्या प्रभावित हुई तथा इससे 2809 गांवों में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। इसके साथ ही 2.55 लाख हेक्टेयर में लगी फसल पूरी तरह से डूब गई है।

कृषि क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुआ है तथा बाढ़ प्रभावित जिले में 50 प्रतिशत फसल नष्ट हो गई है। बाढ़ से विश्व प्रसिद्ध कांजीरंगा राष्ट्रीय पार्क में काफी नुकसान हुआ है। वहां 14 गंेडों सहित 560 वन्यजीवों मर गए हैं।

असम के राज्यपाल जे बी पटनायक ने कामरूप, दारांग, सोनितपुर और नागांव जिलों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया जबकि मुख्यमंत्री ने सबसे अधिक प्रभावित बारपेटा जिले का दौरा किया। (एजेंसी)

First Published: Monday, July 9, 2012, 00:33

comments powered by Disqus