Last Updated: Monday, June 25, 2012, 17:41
गुवाहाटी: असम के धेमाजी जिला में आज ब्रह्मपुत्र नदी का तटबंध टूट जाने के बाद 1000 से भी अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए।
धेमाजी जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि सुबह सात बजे बेंगटोला पर मतमारा तटबंध का 100 मीटर से भी अधिक हिस्सा टूट गया, जिसके बाद कम से कम 50 परिवार बेघर हो गए।
राज्य में अभी भी 100 से अधिक परिवार बाढ़ में फंसे हैं और जिला प्रशासन उन्हें बचाने के अभियान में लगा हुआ है।
प्रभावित गांवों ने आरोप लगाया कि मतमारा के अलावा मचखोवा और सिसी के तटबंधों पर खतरा होने के बावजूद
मरम्मत का कोई कदम नहीं उठाया गया। सूत्रों के अनुसार आज के नुकसान के बाद राज्य में बाढ़ से लगभग तीन लाख लोग प्रभावित हो चुके हैं। (एजेंस)
First Published: Monday, June 25, 2012, 17:41