Last Updated: Wednesday, July 4, 2012, 20:07
गुवाहाटी: देश के पूर्वोत्तर में सबसे बड़े राज्य असम में आई बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। बाढ़ की चपेट में आकर अब तक 79 लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग बेघर हो गए हैं। 551 राहत शिविरों को लगाया गया है। बाढ़ से 16 जिले बुरी तरह प्रभावित है।
बाढ़ प्रभावित 20 लाख लोगों में से महज पाच लाख लोग ही सरकार द्वारा स्थापित राहत शिविरों तक पहुंच पाएं हैं। अधिकतर लोग ऊंची जगह और नदी के किनारे के तटबंधों पर फंसे हुए हैं।
राहत सामग्री को लेकर भी चारों तरफ से शिकायतें आ रही हैं। अधिकतर सरकारी मदद राहत शिविरों तक ही पहुंच ही नहीं पाती हैं। जो लोग दूर दराज इलाकों में फंसे हुए हैं उन तक अभी भी कोई राहत सामग्री नहीं पहुंची हैं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को असम के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा करने के बाद 500 करोड़ रुपयों की सहायता की घोषणा की थी।
First Published: Wednesday, July 4, 2012, 20:07