Last Updated: Wednesday, August 8, 2012, 18:49
गुवाहाटी: तेज बारिश के चलते ब्रहमपुत्र और इसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ जाने से असम के सात जिलों में आई बाढ़ ने लगभग डेढ़ लाख लोगों को प्रभावित किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तीसरी बार आई इस बाढ़ में बाक्सा, बारपेटा, थीमाजी, कामरूप, नलबाड़ी, सिबसागर और सोनितपुर जिलों के कुल 132 गांवों के लोग प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने इस बात से इनकार किया कि अब तक किसी भी व्यक्ति की मौत हुई है। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित जिलों में 15 राहत शिविर लगाए हैं जहां पर 30 हजार से ज्यादा लोगों ने शरण ली है। पिछले दशक में आई अब तक की सबसे भयावह बाढ़ में 126 लोगों की मौत हो गई थी। उस समय कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 600 से भी ज्यादा जानवर मर गए थे। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, August 8, 2012, 18:49