Last Updated: Saturday, August 11, 2012, 21:52
गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने आज आरोप लगाया कि राज्य में हालिया हिंसा की घटना पर भाजपा और अगप राजनीति कर रही है और कहा कि बांग्लादेश के अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए उनकी सरकार ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है।
गोगोई ने यहां पर संवाददाताओं से कहा, वे (अगप और भाजपा) केवल राजनीति कर रहे हैं। विदेशियों को वापस भेजे जाने में उनकी कोई रूचि नहीं है। जब वे सत्ता में थे तब क्या कर रहे थे। उन्होंने कहा, अगप नेता प्रफुल्ल कुमार महंत दो बार मुख्यमंत्री बने। क्या किया उन्होंने। गोगोई ने कहा कि कांग्रेस सरकार सीमा पर गश्ती बढाने के साथ ही नदी पुलिस व्यवस्था को मजबूत कर रही है और भारत-बांग्लादेश सीमा पर फ्लडलाइट की व्यवस्था कर रही है।
उन्होंने कहा, घुसपैठ रोकने के लिए किसी अन्य सरकार ने उतना प्रयास नहीं किया जितना मैंने किया है। अवैध प्रवासियों को हिरासत में लेने और उन्हें वापस देश भेजने के लिए थाना समिति बनायी। लेकिन विदेशियों की पहचान के लिए कोई आगे नहीं आया। (एजेंसी)
First Published: Saturday, August 11, 2012, 21:52