आग लगने से 4 लोगों की मृत्यु, कई झुलसे

आग लगने से 4 लोगों की मृत्यु, कई झुलसे

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कासगंज व फरूखाबाद जिलों में आग लग जाने की घटनाओं में चार लोगों की मृत्यु हो गयी एवं एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। इन घटनाओं में लाखों रूपये की सम्पत्ति जलकर नष्ट हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार कासगंज जिले के अमापुर थानार्न्तगत आंनदपुर गांव में चिंगारी से एक झोपडी में आग लग गयी जिसमें दो महिलाएं और दो बच्चों की जलकर मृत्यु हो गयी। मृतकों में भीमबिहारी (30) बसंती (28) और गुडिया (2) तथा एक तीन वर्षीय बच्चे शामिल हैं। सभी मृतक बिहार के रहने वाले थे।

फरूख्राबाद जिले के अमृतपुर थानार्न्तगत माझागांव की एक झोपडी में आग लग जाने के फलस्वरूप 106 झोपडियां जलकर राख हो गयी और एक दर्जन लोग झुलस गये। उपजिलाधिकारी अरूण कुमार ने बताया कि बीती रात चिंगारी के चलते उक्त घटना हुई। इसमें एक दर्जन लोग झुलस गये और लाखों रूपये की सम्पत्ति जलकर राख हो गयी। घटना की जानकारी लगते ही अग्निशमन दल की गाडियां घटना स्थल पर पहुंच गयी। लगभग छह घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, March 27, 2013, 14:27

comments powered by Disqus