आज से प्रियंका गांधी का चुनावी दौरा - Zee News हिंदी

आज से प्रियंका गांधी का चुनावी दौरा



ज़ी न्यूज ब्यूरो/एजेंसी

 

लखनऊ: कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को को अमेठी और रायबरेली के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

 

कांग्रेस के सूत्रों ने के मुताबिक प्रियंका आगामी 16 जनवरी को अमेठी पहुंचेंगी और तीन दिन तक अमेठी तथा रायबरेली में रुकेंगी। इस दौरान उनके किसी जनसभा या रैली को सम्बोधित करने का कार्यक्रम तो नहीं है लेकिन वह दल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें जरूर करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रियंका 18 जनवरी को दिल्ली वापस लौट जाएंगी।

 

16 जनवरी को सुबह गांधी फुरसतगंज हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सीधे अमेठी निकल जायेंगी। वहां पर वह चार विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। देर रात वह विश्राम करेंगी। सुबह 9 बजे सबसे पहले सलोन विधानसभा के ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगी।

 

सूत्रों के मुताबिक 18 जनवरी को सुबह 9 बजे बछरांवा व साढे़ दस बजे हरचंदपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वह वापस जायेंगी।

First Published: Monday, January 16, 2012, 12:31

comments powered by Disqus