Last Updated: Saturday, June 30, 2012, 15:03
ज़ी न्यूज ब्यूरोनई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के नए आयुक्त नीरज कुमार ने आतंकवाद को दिल्ली पुलिस की प्रमुख चुनौती करार देते हुए नागरिकों तथा पुलिस के बीच बेहतर सम्बंधों पर बल दिया है।
दिल्ली पुलिस के निवर्तमान आयुक्त बी. के. गुप्ता के विदाई समारोह में शनिवार को नीरज ने कहा, 'आतंकवाद दिल्ली पुलिस की शीर्ष चुनौती है। अबु जिंदाल की गिरफ्तारी का यह अर्थ नहीं है कि राजधानी से आतंकवाद के बादल छंट गए हैं। यह निरंतर जारी रहने वाली स्थिति है।'
दिल्लीवासियों तथा पुलिस के बीच बेहतर सम्बंधों की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा, 'लोगों के साथ हमारी निकटता व जुड़ाव में सुधार होना चाहिए। मैं हालांकि ऐसा नहीं कह रहा कि यह खराब है। और अधिक सम्मानजनक स्थिति की आवश्यकता है।'
First Published: Saturday, June 30, 2012, 15:03