Last Updated: Tuesday, August 21, 2012, 15:05

ज़ी न्यूज ब्यूरो
मुंबई: मुंबई हिंसा के खिलाफ एमएनएस के मुखिया राज ठाकरे और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता आज सड़क पर महामार्च निकाल रहे हैं जिससे दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। मुंबई के गिरगांव चौपाटी से आजाद मैदान के लिए रैली निकाली गई है। यह दूरी तकरीबन 5 किलोमीटर की है। जबकि मुंबई पुलिस ने राज को सिर्फ आजाद मैदान में रैली करने की अनुमति दी है। मोर्चा निकालने की अनुमति नहीं दी गई है, इसके बावजूद राज ठाकरे ने मोर्चा निकाला है।
इस मोर्चे में 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल हैं। कई राजनीतिक विश्लेषक इसे मराठी राजनीति से हिंदुत्व की राजनीति के तरफ राज ठाकरे का कदम करार दे रहे हैं।
पुलिस ने एमएनएस के मोर्चे से निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई है। आजाद मैदान के आसपास भी कड़ी सरक्षा व्यवस्था की गई है। राज ठाकरे के मोर्चे की वजह से मुंबई के बड़े हिस्से में ट्रैफिक ठहर गई है। एनसीपी और कांग्रेस ने राज ठाकरे के मोर्चे की कड़ी निंदा की है। एनसीपी ने कहा है कि यह रैली अवसरवादी राजनीति का हिस्सा है।
First Published: Tuesday, August 21, 2012, 15:05