आध्यात्मिक गुरु वामनराव का निधन

आध्यात्मिक गुरु वामनराव का निधन

मुम्बई: विख्यात आध्यात्मिक गुरु और समाज सुधारक सतगुरु श्री वामनराव पाई का मंगलवार को मुम्बई के कोकिलाबेन अम्बानी अस्पताल में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। जीवन विद्या मिशन के संस्थापक वामनराव बीते एक महीने से बीमार थे। उनके दुनियाभर में लाखों अनुयायी हैं।

अर्थशास्त्र में स्नातक वामनराव का जन्म 21 अक्टूबर 1923 को हुआ था और वह नौकरशाही से जुड़े हुए थे। वह महाराष्ट्र के उप वित्त सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह 25 वर्ष की उम्र से अध्यात्मवाद से जुड़ गए थे। बाद में उन्होंने विवेकानंद केंद्र के माध्यम से पूरी दुनिया में सार्वभौमिक प्रेम का अपना संदेश फैलाया। पाई ने भारत और दूसरे देशों में अपना संदेश फैलाने के उद्देश्य से वर्ष 1955 में जीवन विद्या मिशन की स्थापना की। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, May 30, 2012, 11:37

comments powered by Disqus