आरुषि के तकिये से मिला ‘आंशिक पुरूष डीएनए’

आरुषि के तकिये से मिला ‘आंशिक पुरूष डीएनए’


गाजियाबाद : आरुषि-हेमराज दोहरे हत्या मामले में गवाही देते हुए मंगलवार को एक फोरेंसिक विशेषज्ञ ने यहां एक अदालत को बताया कि आरूषि के कमरे से बरामद तकिये से ‘आंशिक पुरूष डीएनए’ का साक्ष्य मिला है। केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के वरिष्ठ वैज्ञानिक बीपी महापात्रा ने अदालत को बताया कि तकिये पर आंशिक पुरूष डीएनए के अलावा, खून का धब्बा पाया गया है जो आरूषि से मिलता है।

उन्होंने कहा कि आरूषि के कमरे के दीवार और दरवाजे से मिले महिला डीएनए और खून के धब्बे आरुषि से मिलते हैं। सीबीआई ने आज यहां विशेष सुनवाई अदालत में 13 सबूत पेश किए। महापात्रा ने अदालत से कहा कि हेमराज के कमरे से बरामद चादर पर खून के धब्बे उसके थे ‘लेकिन डीएनए नहीं बना था।’ सरकारी वकील आर के सैनी ने कहा कि हेमराज के बनियान, टी शर्ट, अंत:वस्त्र और कलाई घड़ी से खून के नमूने मिले हैं लेकिन डीएनए प्रोफाइल नहीं बना है। यह सुनवाई कल भी जारी रहेगी। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, August 7, 2012, 23:08

comments powered by Disqus