Last Updated: Wednesday, August 21, 2013, 12:08

उज्जैन: मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। दुनिया के प्रमुख ज्योर्तिलिंगों में से एक उज्जैन के बाबा महाकाल को चांदी की राखी बांधकर सवा लाख लड्डुओं का प्रसाद चढ़ाया गया है। बाबा महाकाल को सुबह भस्मारती, पंचामृत से स्नान कराए जाने के साथ विशेष अभिषेक किया गया और रक्षाबंधन होने पर चांदी की राखी बांधी गई। इस मौके पर सवा लाख लड्डुओं का प्रसाद चढ़ाया गया। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मंगल कामना की।
मान्यता है कि बाबा महाकाल को सबसे पहले राखी बांधी जाती है। कहा जाता है कि बाबा महाकाल काल के काल हैं, लिहाजा हर पर्व उनके ही दरबार से शुरु होता है। उसके बाद ही लोग पर्व को मनाते है।
राज्य के अन्य हिस्सों में भी रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर बहनें उनके मंगल जीवन की कामना कर रही हैं। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, August 21, 2013, 12:08