Last Updated: Friday, November 16, 2012, 10:51
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य शहरों में धूप खिली है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले समय में मौसम में किसी खास तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि आने वाले समय में तापमान में और गिरावट की सम्भावना है। शुक्रवार को अच्छी धूप खिलने से दिन के तापमान में मामूली वृद्धि की उम्मीद है।
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की उम्मीद है। (एजेंसी)
First Published: Friday, November 16, 2012, 10:51