Last Updated: Wednesday, December 12, 2012, 15:34

देहरादून : उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का आज यहां लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। उनकी चार पुत्रियां हैं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि स्वामी ने अंतिम सांस यहां के एक निजी अस्पताल में बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे ली। अविभाजित उत्तर प्रदेश में विधायक और विधान परिषद के सभापति रहे स्वामी नवंबर 2000 में अलग उत्तराखंड राज्य बनने के बाद उसके पहले मुख्यमंत्री बने थे। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, December 12, 2012, 15:34