Last Updated: Monday, August 6, 2012, 23:00
देहरादून : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में अचानक आई बाढ़ में जिन चार श्रमिकों को मृत घोषित किया गया था, उन्हें जीवित हालत में पाया गया है। उत्तरकाशी के जिलाधीश आर राजेश कुमार ने बताया, हमने अचानक आई बाढ़ के बाद अस्सी गंगा जलविद्युत परियोजना के चार श्रमिकों को अन्य 19 श्रमिकों के साथ मृत घोषित कर दिया था।
हालांकि, अब चार लोगों के जीवित होने का पता चला है। कुमार ने बताया कि ये चारों लोग अस्सी गंगा नदी में बह गए थे, जो भागीरथी की सहायक नदी है। इन चारों लोगों को बाद में उत्तरकाशी शहर के पास भागीरथी के तट पर स्थानीय लोगों ने जीवित हालत में पाया।
कुमार ने स्पष्ट किया कि अन्य 19 श्रमिक, जिन्हें मृत घोषित किया जा चुका है उनके नाम मृतक सूची में ही रहेंगे। (एजेंसी)
First Published: Monday, August 6, 2012, 23:00