उत्तराखंड : बादल फटने से मृतकों की संख्या 35 हुई

उत्तराखंड : बादल फटने से मृतकों की संख्या 35 हुई

देहरादून : रुद्रप्रयाग में बादल फटने की घटनाओं से प्रभावित गांवों से छह और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या शनिवार को 35 हो गयी। आपदा प्रबंधन और राहत केंद्र के अधिकारियों ने यहां बताया कि जिले के सबसे ज्यादा प्रभावित उखीमठ इलाके से ध्वस्त घरों के मलबे से शव को आज सुबह बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि 26 लोग अभी भी लापता हैं, जबकि घायल 15 लोगों में से 11 की हालत नाजुक बनी हुयी है। आईटीबीपी और सेना के 124 जवान तलाशी और बचाव अभियान में लगे हुए हैं। बचाव अभियान के दौरान कल 29 शवों को निकाला गया।

मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, राज्य आपदा प्रबंधन मंत्री यशपाल आर्य और गढवाल के सांसद सतपाल महराज ने प्रभावित गांवों का दौरा किया और राहत तथा बचाव अभियान का जायजा लिया। रुद्रप्रयाग के उखीमठ इलाके के जुआटोक, चुन्नी, मंगोली, किमाना, संसारी, गिरिया, ब्रह्मनखोली, प्रेमनगर इलाकों में बादल फटने की घटनाएं हुयी। घायलों का इलाज उखीमठ और श्रीनगर में किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों को देहरादून अस्पताल भेज दिया गया है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, September 15, 2012, 23:01

comments powered by Disqus