Last Updated: Tuesday, April 17, 2012, 03:40
ज़ी न्यूज ब्यूरोनई दिल्ली : राज्य चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, एमसीडी चुनाव में भाजपा ने 272 वार्डों में 138 पर जीत दर्ज की। उत्तरी नगर निगम पर भाजपा ने अपना कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस को 78 वार्ड में जीत हासिल हुई जबकि बसपा को 15 सीट तथा राकांपा को छह वार्ड में जीत मिली। भाजपा ने पूर्वी और उत्तरी निगम में निर्णायक जीत दर्ज की जबकि दक्षिणी निगम सें वह सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी। अन्य को कुल 24 सीटें मिलीं।
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के 104 वार्डों में भाजपा ने 59 वार्डों में जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस 29 सीटें जीती। बसपा को सात सीटें मिली, रालोद को चार, लोजपा को एक तथा चार सीटें निर्दलीयों के खाते में गई। कांग्रेस को सबसे अधिक झटका पूर्वी दिल्ली निगम में लगा जहां 64 वार्डों में से भाजपा ने 35 वार्डों में जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस को 19 सीटों पर संतोष करना पड़ा। इस क्षेत्र में इनेलोद को छह सीटें मिली जबकि सपा को एक सीट तथा तीन सीट निर्दलीयों के खाते में गई।
First Published: Tuesday, April 17, 2012, 20:03