उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा इस्तीफा दें: येदियुरप्पा

उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा इस्तीफा दें: येदियुरप्पा

उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा इस्तीफा दें: येदियुरप्पा हावेरी/कर्नाटक : अपने पार्टीजनों के खिलाफ हमला जारी रखते हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने आज उपमुख्यमंत्री के एस ईश्वरप्पा से मंत्रिमंडल से बाहर आकर राज्य में भाजपा को मजबूत करने पर ध्यान देने की अपील की।

राज्य में भाजपा के कद्दावर नेता येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही ईश्वरप्पा को राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए क्योंकि वह प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। ईश्वरप्पा जुलाई में जगदीश शेट्टार मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे और वह राजस्व एवं ग्रामीण विकास मंत्री हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, इससे पहले जब ईश्वरप्पा ने पार्टी पद ग्रहण करने के लिए मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था तब हमने इसे उनका बलिदान बताकर सराहना की थी। अब भी उन्हें मंत्रिपद से इस्तीफा दे देना चाहिए। ईश्वरप्पा ने वर्ष 2010 में पार्टी पद संभालना पसंद किया था और येदियुरप्पा मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

अपनी पार्टी और नेताओं को निशाना बनाने वाले येदियुरप्पा ने कहा कि कुछ नेता उन्हें भाजपा से निकालने की साजिश कर रहे हैं लेकिन उन्होंने कहा ‘मैं भाजपा नहीं छोडूंगा।’ उन्होंने दावडगेरे में एक रैली में कहा कि राज्य में भाजपा जनता के समर्थन से सत्ता में आयी थी और वह जनता के ही आशीर्वाद से फिर से मुख्यमंत्री पद संभालेंगे। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, September 18, 2012, 18:42

comments powered by Disqus